फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cheating through online payment app: Payment was made for voice hearing but not done.

Gorakhpur News: ऑनलाइन पेमेंट एप से ठगीः आवाज सुनवाई भुगतान हो गया पर हुआ नहीं

Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cheating through online payment app: Payment was made for voice hearing but not done.
फर्जी पेमेंट एप के जरिए साहबगंज के दुकानदारों से ठगी, कमेटी ने ऑनलाइन पेमेंट लेने पर लगा दी रोक
विज्ञापन




गोरखपुर। अगर आप दुकानदार हैं या आपको कोई पेमेंट ऑनलाइन किसी से लेना है तो सतर्क रहें। ऑनलाइन पेमेंट उसी से लें जिन्हें आप जानते हैं, क्योंकि फर्जी पेमेंट एप के जरिए जालसाज लोगों खासकर दुकानदारों को चूना लगा रहे हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद साहबगंज मंडी में दुकानदारों ने ऑनलाइन पेमेंट लेना बंद कर दिया है।



एक विशेष कंपनी के इस फर्जी पेमेंट एप का यूजर इंटरफेस, रंग-रूप बिलकुल असली की तरह है। इस एप से भुगतान होने की आवाज भी सुनाई देती है, ताकि दुकानदार मान ले कि भुगतान हो गया। इतना ही नहीं, ये एप पेमेंट होने का फर्जी मैसेज भी दिखाते हैं, जो पहली नजर में असली जैसा ही होता है। इस एप का इस्तेमाल करने वाले जब अपना खाता चेक करते हैं तो पता लगता है कि सब फर्जी था। कोई रकम उनके खाते में जमा ही नहीं की गई।
विज्ञापन




साहबगंज किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने कहा कि कुछ जालसाज फर्जी एप के जरिए भुगतान दिखा दे रहे हैं, लेकिन बैंक खाता चेक करने पर पता चल रहा है कि उसमें पैसा ही नहीं आया। इसी को देखते हुए मंडी में ऑनलाइन पेमेंट कम कर दिया गया है। केवल उन्हीं से पेमेंट ले रहे हैं जिनको पहले से पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



हूबहू दिखाते हैं स्क्रीनशॉट


साहबगंज में किराना स्टोर चलाने वाले दीपक ने बताया कि एक दिन उनकी दुकान पर एक युवक ने क्यूआर कोड स्कैन करके 300 रुपये का भुगतान किया। ग्राहक ने मैसेज भी दिखाया, जिसमें दुकान के नाम से भुगतान दिख रहा था। उसके जाने के बाद जब ट्रांजेक्शन देखा तो कोई भुगतान ही नहीं हुआ था। ऐसा ही एक अन्य दुकानदार विवेक के साथ भी हुआ। उन्हें जालसाज 500 का चूना लगा गए।



-



इन बातों का रखें ध्यान



ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए दुकानदारों को हर लेन-देन की जानकारी अपने पेमेंट एप या बैंक अकाउंट से क्रॉसचेक करनी चाहिए। अगर ग्राहक जल्दी में हैं और दबाव बना रहा है तो सतर्क हो जाना चाहिए। उन्हें लेन-देन आईडी चेक करना या पेमेंट प्रोसेसर से कंफर्मेशन का इंतजार करना चाहिए। अगर फर्जी पेमेंट एप से जुड़ी धोखाधड़ी का शक हो, तो तुरंत पुलिस और अपने पेमेंट प्रोसेसर को सूचित करें।



--



बोले व्यापारी...



बाजार में जालसाज फर्जी पेमेंट एप की मदद से भुगतान दिखा रहे हैं। इससे बचने के लिए हम लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट लेना बहुत कम कर दिया है। कई लोग इसमें फंस चुके हैं।




- रजत जायसवाल



फर्जी पेमेंट एप के जरिए धोखाधड़ी के मामले काफी ज्यादा हो गए हैं। बहुत दुकानदार इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। अब तो ऑनलाइन भुगतान को बिना कंफर्म किए ग्राहक को नहीं जाने दे रहे।



- सौरभ राज गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed