फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Khushboo Nishad met Akhilesh demanding punishment for the murderers

चौरीचौरा डबल मर्डर : हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग लेकर अखिलेश से मिली खुशबू निषाद

Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Khushboo Nishad met Akhilesh demanding punishment for the murderers
लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से अपने मौसी और मामा के साथ मिलती खुशबू निषाद। 
29 मार्च को मां-बेटी की सिर कूचकर की गई थी हत्या, दो माह बाद भी पर्दाफाश नहीं
विज्ञापन

नामजद एक आरोपी को जेल भिजवाकर करीब 100 से अधिक लोगों से हो चुकी पूछताछ
चार संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने का प्रयास में जुटी पुलिस
गोरखपुर। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में मां-बेटी (पूनम-अनुष्का) के हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग लेकर खुशबू निषाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलीं। पूनम की बेटी खुशबू अपनी मौसी व मामा के साथ सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर पहुंची थीं। अखिलेश यादव को मांग पत्र सौंपकर जल्द घटना के पर्दाफाश की मांग की।
चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में 29 मार्च की रात की रात पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की 29 मार्च की देर रात गड़ासे से मारकर हत्या कर दी गई थी। दो माह बीतने के बाद भी पुलिस टीम घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। चौरीचौरा पुलिस के मुताबिक, दो माह में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें करीब 50 संदिग्ध लोगों का सीडीआर भी निकलवाया था। पूरी घटना में चार लोगों को पुलिस संदिग्ध मानते हुए उनका नार्को टेस्ट कराने की फिराक में थी, ताकि घटना का पर्दाफाश हो सके। इसी बीच बुधवार को मृतका पूनम की बड़ी बेटी खुशबू बुधवार को सांसद रामभुआल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलाकात की। खुशबू ने हत्याकांड के पर्दाफाश कर हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग की। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। साथ ही आर्थिक सहयोग करने की भी बात कही।
विज्ञापन

-----
तीन नामजद व दो अज्ञात पर दर्ज हुआ था हत्या का केस, चुनौती बनी चार्जशीट
हत्याकांड में चौरीचौरा पुलिस ने खुशबू की तहरीर पर गांव के ही संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है। केस की जांच में आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य अभी तक नहीं मिला है। इसलिए, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात ही संजय को उसके घर से पकड़ लिया गया था। तीन माह 29 जून को पूरा हो रहा है, इससे पहले ही चार्जशीट दाखिल करना और महज दस दिन के अंदर ही साक्ष्य एकत्रित कर घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो माह से जेल में बंद संजय की तरफ से नहीं दी अर्जी
दो माह से जेल में बंद संजय खुद को निर्दोष बता रहा है। उसके परिवार के लोगों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। संजय की पत्नी का कहना है कि पति निर्दोष हैं, उन्हें बिना जमानत के ही पुलिस को छोड़ना पड़ेगा। इसलिए हमलोगों ने अभी तक जमानत के लिए अर्जी कोर्ट में नहीं डाली है।

-------
कोट
घटना की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों पर घटना में शामिल होने की आशंका है। उनका नार्को टेस्ट कराने के लिए आदेश मिलने का इंतजार है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed