{"_id":"66f34d392ab6ce95cb01ff94","slug":"gorakhpur-news-chatori-street-will-shine-in-the-new-year-beautification-work-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-695757-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए साल में चमकेगी चटोरी गली, सुंदरीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए साल में चमकेगी चटोरी गली, सुंदरीकरण का काम शुरू
Wed, 25 Sep 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार की सूरत बहुत जल्द बदली हुई नजर आएगी। नगर निगम ने यहां चटोरी गली बनाने का काम शुरू कर दिया है। नए साल में यह पूरा हो जाएगा। आकर्षक लाइटों से इसे सजाया जाएगा जहां बैठकर नागरिक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले इंदिरा बाल विहार की सूरत नए साल की शुरुआत तक बदल जाएगी। यहां पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पहले यहां सीवर लाइन बिछाने के साथ सड़क और फुटपाथ बनेगा। इसमें सड़क भी थोड़ी चौड़ी हो जाएगी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। बाल विहार को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने मार्च 2025 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नहीं होगी कोई तोड़फोड़
पहले सीवर लाइन डालने के बाद सड़क और फुटपाथ बनाया जाएगा। मौके पर मौजूद इंदिरा गांधी और वीर बहादुर सिंह के प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भी इसी परियोजना का हिस्सा है। निर्माण के दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। दाहिनी तरफ पार्क के सामने की खाली जमीन पर कुछ कियोस्क बनाने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। पहले सात करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन ज्यादा तोड़फोड़ न हो इसलिए दूसरा प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके मुताबिक पूरी परियोजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कोट...
चटोरी गली के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पहले सीवर लाइन डालने के बाद सड़क और फुटपाथ बनाया जाएगा। आकर्षक लाइटों के साथ ही बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। मार्च 2025 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम