फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chargesheet filed in the case of hookah bar operator and his two associates

Gorakhpur News: हुक्का बार संचालक और उसके दो साथियों के केस में चार्जशीट दाखिल

Wed, 05 Feb 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chargesheet filed in the case of hookah bar operator and his two associates
तीन अलग-अलग किशोरियों ने शाहपुर और रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया है केस
विज्ञापन

शाहपुर थाने में दर्ज एक केस में चार्जशीट दाखिल, एक में पीड़िता के पिता ने केस वापस लेने का किया प्रयास
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के फ्लाई इन-2 होटल में संचालित हुक्का बार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में शाहपुर पुलिस ने संचालक और उसके दो साथियों के केस में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। शाहपुर थाने में दर्ज दो केस में से एक में चार्जशीट दाखिल हुई है। जबकि एक केस में पीड़िता के पिता ने अपना केस वापस लेने का प्रयास किया है। जबकि रामगढ़ताल थाने में दर्ज केस की विवेचना जारी है। जल्द ही चार्जशीट लगाने दाखिल करने की तैयारी है।

विगत महीने शाहपुर स्थित हुक्का बार के अंदर तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जांच पड़ताल शुरू की तो देहव्यापार के धंधे का राज खुलने लगा। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया है। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

दो केस में हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह और प्रियांशु का नाम सामने आया। पुलिस ने 14 जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार जेल भिजवा दिया था। शाहपुर थाने में 13 जनवरी को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने अनिरुद्ध ओझा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह पर चार्जशीट दाखिल कर दी है। जबकि अन्य केस की विवेचना में अन्य आरोपितों का नाम सामने आएगा। वहीं देहव्यापार में लिप्त पांच होटल के मालिकों से पुलिस ने बयान लिए हैं। होटल संचालकों ने खुद को बेगुनाह बताया है, पर पुलिस अभी उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट-
हुक्का बार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक केस में तीन आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। दो अन्य केस की विवेचना जारी है। देह व्यापार के धंधे में फंसे पांच होटलों के संचालक को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed