फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Changed weather: 28 mm of rain, temperature dropped by 10 degrees Celsius

बदला मौसम: 28 एमएम हुई बारिश, 10 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Changed weather: 28 mm of rain, temperature dropped by 10 degrees Celsius
बारिश के बाद ​किसान परेशान : नौसड़,पिपरी बाघागाड़ा क्षेत्र में गेहूं की फसल भीगने के बाद खेत पा
अभी दो दिन और होगी बारिश, तापमान में आएगी 7 डिग्री तक गिरावट
विज्ञापन

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन बनने के चलते आई दिक्कत
बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की दोपहर के बीच कई बार हुई बारिश
गोरखपुर। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसकी वजह से बनी ट्रफ लाइन के चलते बुधवार देर रात पूर्वी यूपी का मौसम बदल गया। रात दो बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन रुककर होती रही। इस वजह से दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे पहले अप्रैल में 22 साल पहले वर्ष 2003 में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।
पिछले सप्ताह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय क्षेत्र में हुआ। इस वजह से पश्चिम से पूरब तक एक ट्रफ लाइन भी बनी। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद बही पुरवा हवा की वजह से बुधवार की शाम से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। रात में करीब एक बजे तेज हवा बहने लगी। रात में डेढ़ बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे पूरे जिले में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। देर शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश का कहना है कि अभी शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूर्वी यूपी के गोरखपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन

---
तापमान ने लगाया गोता
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद इसमें करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद बुधवार को फिर तापमान में कमी आई और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के बाद बृहस्पतिवार को तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश से शहर में जगह-जगह सड़कों पर भर गया पानी
बृहस्पतिवार को सुबह हुई हल्की बारिश में भी कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, बारिश बंद होने पर पानी जल्द निकल गया। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल रोड पर हुई। यहां ओपीडी बिल्डिंग व इमजरेंसी बिल्डिंग के सामने सड़क पर पानी भरने से आने-जाने वालों को दिक्कत हुई। सदर तहसील, शास्त्री चौक, बैंक रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा था। रेती से घंटाघर जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed