फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chancellor of JS University is also under investigation... Police may interrogate him

Gorakhpur News: जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी जांच के दायरे में ...पूछताछ कर सकती है पुलिस

Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chancellor of JS University is also under investigation... Police may interrogate him
फर्जी डिग्री प्रकरण: शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय से डॉ. राजेश ने बनवाई थी चार फर्जी डिग्रियां
विज्ञापन

खोराबार पीएचसी पर तैनात डॉ. राजेश व उसके साथी के पास मिली थीं मेडिकल की 21 डिग्रियां
गोरखपुर। मेडिकल की फर्जी डिग्री प्रकरण की जांच के दायरे में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव भी है। सुकेश फर्जी डिग्री के एक अन्य मामले में ही राजस्थान के जेल में बंद है। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।
दरअसल, खोराबार पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार से कुलाधिपति सुकेश की बातचीत के कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इसे पुख्ता करने के लिए डॉक्टर के मोबाइल से मिले रिकॉर्ड फिर से खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी के मुताबिक, बहुत जल्द ही एक टीम पूछताछ करने जा सकती है।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में फर्जी डिग्री का मामला सामने आने पर साक्ष्य मिलते ही सात मार्च को वहां की एसओजी ने जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। गोरखपुर जिले में भी पीएचसी के डॉक्टर के पास से चार फर्जी डिग्रियां मिली हैं। इसका सत्यापन भी विश्वविद्यालय जाकर पुलिस ने करा लिया है। विश्वविद्यालय ने भी माना है कि चारों डिग्रियां फर्जी हैं। इसके बाद से ही पुलिस फर्जी डिग्री बनाने वाले का पता लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुलाधिपति के पकड़े जाने के बाद, इस बात की पुष्टि हो गई है कि फर्जी डिग्री भी यहीं बन रही थी। अब जिले की खोराबार पुलिस बहुत जल्द मामले में कुलाधिपति से पूछताछ कर सकती है।
खोराबार थाने में शिकायत के बाद 24 फरवरी को पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार व उसके साथी संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना के पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से मेडिकल की 21 डिग्रियां मिली थीं। इसमें चार जेएस विश्वविद्यालय की थी।



यहां के नाम पर मिली 21 डिग्री
- राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक यूनिवर्सिटी
- आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड
- ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चुरू, राजस्थान
- उत्तर प्रदेश फार्मेसी कांउसिल
- आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी
- जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद
- आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़
- आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद
- चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ

वर्जन
फर्जी डिग्री का सत्यापन कराया जा रहा है। जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति समेत अन्य को फर्जी डिग्री के मामले में जयपुर एसओजी ने गिरफ्तार किया है। फर्जी डिग्री मामले में जिले की पुलिस टीम भी पूछताछ करने जा सकती है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed