फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chain stolen from woman traveling in auto, case registered

Gorakhpur News: ऑटो से जा रही महिला की चेन चोरी, केस दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chain stolen from woman traveling in auto, case registered
गोरखपुर। एम्स इलाके में ऑटो से जा रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता को संदेह है कि रास्ते में सवार हुई महिला ने ही उसकी चेन चोरी कर ली है। एम्स पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाली मनीष सिंह की पत्नी अनामिका सिंह ने केस दर्ज कराया है। अनामिका ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की सुबह वह अपने मायके रुस्तमपुर से ऑटो में बैठकर एम्स गोरखपुर के लिए बैठी। रास्ते में कूड़ाघाट (गुरुंग चौराहा) के पास कुछ महिलाएं एक लगभग 10 साल की बच्ची के साथ ऑटो में बुढिया माता के स्थान पर जाने की बात कह कर बैठ गईं। बच्ची बार-बार मेरा पैर कुचल रही थी, मैं अपना पैर देखने के लिए झुकी कि बच्ची क्या कर रही है। बच्ची वहीं काम बार-बार दोहरा रही थी। जब मैं रुस्तमपुर से चली तो ऑटो चालक कुडाघाट तक किसी अन्य सवारी को नहीं बैठाया। जबकि वह कूडाघाट पर आते ही पांच औरत व एक बच्ची को ऑटो में बैठाया। एम्स के गेट नंबर 02 पर उतरी व अपने आफिस में जाकर देखी तो मेरा गले का चेन नहीं था। महिला ने बताया कि सोने का चेन का वजन 1.5 तोले का था। उन्होंने महिलाओं पर ही संदेह जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed