फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chain of sisters returning home after treatment stolen, case registered

Gorakhpur News: इलाज कराकर घर लौटी रहीं बहनों की चेन चोरी, केस दर्ज

Tue, 19 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chain of sisters returning home after treatment stolen, case registered
गोरखपुर। एम्स से उपचार कराकर ई-रिक्शा से घर जा रही दो बहनों की चेन चोरी हो गई। आरोप है कि मोहद्दीपुर में ई-रिक्शा पर बैठी किशोरी समेत सात महिलाओं ने उनकी चेन चोरी की है। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है। बहनों ने ई-रिक्शा चालक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाना के पथरा की रहने वाली गीता त्रिपाठी और उनकी बहन सिकरीगंज थाना के पटखौली निवासी कुमुद पाठक सोमवार सुबह एम्स में उपचार कराने गई थीं। दवा लेने के बाद दोपहर 12 बजे दोनों बहनें जीआरडी के पास ई-रिक्शा पर बैठीं। गीता त्रिपाठी ने बताया कि चालक उन दोनों बहनों को लेकर सीधे मोहद्दीपुर चौराहे पर पहुंचा। वहां पहले से खड़ी पांच महिलाओं, एक युवती और एक किशोरी को उसने बैठा लिया। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, वैसे ही किशोरी और युवती ने दोनों बहनों का पैर दबाना शुरू कर दिया। वहीं एक महिला गर्भवती होने की बात कहते हुए बैठने के लिए जगह मांगने लगी। अन्य महिलाएं दोनों बहनों को इधर-उधर धकलेने लगीं।
विज्ञापन

जब उन्होंने विरोध किया तो उद्यान पार्क से पहले एक महिला किशोरी के साथ उतर गई। अन्य महिलाएं और युवती पैडलेगंज चौराहे पर उतरीं। फिर दोनों बहनों को चालक ने नहर मार्ग पर उतारा। घर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि गले से चेन गायब है। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे फुटेज की मदद से महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed