फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Celebrate New Year...you will go to jail for creating ruckus

Gorakhpur News: नए साल का जश्न मनाइए... हुड़दंग पर जाएंगे जेल

Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Celebrate New Year...you will go to jail for creating ruckus
गोरखपुर। नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाइए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी, लेकिन अगर कहीं भी हुड़दंग करते हुए पाए गए तो जेल भिजवा देगी। नौकायन, शहर के मॉल, प्रमुख बाजारों में सादी वर्दी में महिला पुलिस तैनात रहेंगी। कुसम्ही जंगल के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर कहीं कोई अप्रिय घटना न होने पाए, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को मातहतों के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि जश्न मनाने पर कोई पाबंदी नहीं है। हरेक जगह पुलिस की सुरक्षा होनी चाहिए, ताकि कहीं पर भी परिवार के साथ निकले लोगों को परेशानी न होने पाए। शनिवार रात 10 बजे से ही पुलिस को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मकसद है कि शराब के नशे में कोई दुर्घटना न कर दे। इसके अलावा नौकायन, शहर के मॉल, प्रमुख बाजारों में महिला पुलिसवालों की सादी वर्दी में ड्यूटी रहेगी। कुसम्ही जंगल में वन विभाग के साथ तालमेल करके पुलिस की ड्यूटी लगेगी। जंगल के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं रहेगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार रात को वीडियो कॉल के जरिये सभी एडिशनल एसपी, सीओ, थानेदारों के साथ बैठक की। एसएसपी ने निर्देश दिया कि शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सादी वर्दी में पुलिस वाले मौजूद होंगे, ताकि महिलाओं के साथ छेड़खानी, छिनैती जैसी घटनाएं न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कार-बार पर रहेगी पुलिस की नजर
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि शराब पीकर लोग सड़कों पर न घूमें, इसके लिए जगह-जगह चेकिंग की जाए। सार्वजनिक स्थान पर कार खड़ी कर शराब पीने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है। गांव-देहात में भी डीजे बजाने के दौरान मानक का पालन कराने के निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी जानकारी पुलिस के पास होनी चाहिए।
-----
डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश
नौकायन, गोरखनाथ मंदिर या फिर दूसरे जगह पर होने वाली भीड़ को देखते हुए एसपी ट्रैफिक को डायवर्जन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि न्यू ईयर के दिन निकलने वाले किसी को भी जाम या फिर दूसरी समस्याओं से न जूझना पड़े। सुरक्षा के लिए पुरुष के अलावा महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह लगातार बाजार में भ्रमण पर रहेंगी और शोहदों पर नजर रखेंगी।
-----
हर होटल में हो रहा आयोजन, पुलिस करेगी बैठक
हर होटल में नए साल के जश्न का आयोजन हो रहा है। इसके लिए एसपी सिटी को नोडल बनाया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि वह होटल संचालक, उनके मैनेजर के साथ बैठक कर पूरी जानकारी हासिल कर लें। आयोजन के दौरान पुलिस अंदर नहीं जाएगी, लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। इस बात का ध्यान दिया जाएगा कि जो वाहन चला रहा हो, उसकी ही जांच की जाए।

-----
व्यवहार रखें ठीक, किसी से बदसलूकी हुई तो कार्रवाई होगी
एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी को मातहतों के साथ बैठक कर निर्देश देने को कहा है कि ड्यूटी में रहने वालों को सख्त हिदायत दी जाए कि वह किसी से भी बदसलूकी नहीं करें। पुलिस अगर किसी को जांच के लिए रोकती है तो आराम से पूछताछ करें, उनसे बात करें और लगता है कि उन्होंने शराब पीया है या फिर दूसरी वजह है तो जुर्माना लगाने के साथ ही उनके परिवार को बुलाकर बता दें, ताकि वह भी सुरक्षित घर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed