फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CDRs of six people were taken out, people taken into custody were questioned

Gorakhpur News: छह के निकलवाए सीडीआर, हिरासत में लिए लोगों से की पूछताछ

Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CDRs of six people were taken out, people taken into custody were questioned
राजेंद्र यादव हत्याकांड : सीओ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी गांव में जमीन के विवाद में राजेंद्र यादव (65) की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ की। साथ ही करीब छह लोगों के मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकलवाकर जांच की। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे और मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव के टोला राम कटोरी में राजेंद्र यादव की हत्या एक फिट जमीन चलते कर दी गई थी। परिजनाें के अनुसार, पड़ोसी से तीन फिट जमीन का विवाद था। पड़ोसी घर की चहारदीवारी कराना चाहते थे। उसमें तीन फिट जमीन को शामिल करने में लगे थे। खेत सटे होने से राजेंद्र यादव विरोध कर रहे थे। 15 दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तो तनाव और बढ़ गया। बताया कि बाद में तीन में से दो फिट जमीन देने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन पड़ोसी नहीं मान रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी जमीन के लिए पड़ोसी ने राजेंद्र यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने राजेंद्र के मझले पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर दस नामजद व चार अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज तीन लोगों से हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिले सीओ, घटना की ली जानकारी
मंगलवार को सीओ अनुराग सिंह राजेंद्र के घर पहुंचे और परिवार से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद राजेंद्र के बड़े पुत्र व आर्मी जवान दिनेश यादव को थाने पर बुलाया और घटना के बारे में जानकारी ली। क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव व उनकी टीम ने अलग-अलग लोगों से जानकारी एकत्रित की। वहीं सर्विलांस टीम भी अपने काम में जुटी रही। पुलिस सीडीआर और सर्विलांस के जरिये घटना के खुलासे में लगी हुई है। पुलिस नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने का शक जताते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज छानबीन की जा रही है। जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश हो जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed