फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case will be registered against Rajan who drank pesticide in front of women's police station.

Gorakhpur News: महिला थाने के सामने कीटनाशक पीने वाले राजन पर दर्ज होगा केस

Sat, 11 Jan 2025 08:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case will be registered against Rajan who drank pesticide in front of women's police station.
पारिवारिक विवाद में खजनी के दंपती की काउंसलिंग के दौरान हुई थी घटना
विज्ञापन

गोरखपुर। महिला थाने के बाहर कीटनाशक पीने वाले खजनी एनवां गांव के राजन कुमार मौर्या पर धोखा देकर दूसरी युवती के साथ रहने के आरोप में केस दर्ज कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को पत्नी की शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र पर राजन को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला थाने की पुलिस ने कहा कि दंपती के बीच विवाद काफी बढ़ चुका है, इसलिए अब समझौता होना मुश्किल है। अब राजन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, खजनी के एनवां गांव के राजन कुमार मौर्य की पत्नी चंदा ने पति पर दो शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत की थी। थाने पर समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो मामले को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दोपहर करीब दो बजे दोनों महिला थाने पहुंचे। तब वहां पुलिस ने राजन को दूसरी महिला को भी बुलाने के लिए कहा। राजन बोला कि उसका मोबाइल स्वीच ऑफ है। इस पर पत्नी चंदा ने कहा कि मेरे पास उसका नंबर है, कॉल करके बुला रही हूं। चंदा ने कॉल कर उसे बुलाया तो राजन महिला थाने के बाहर जाकर कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed