फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case registered in molestation and assault case of minor

Gorakhpur News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case registered in molestation and assault case of minor
शादी समारोह में मां के साथ शामिल होने गांव में जा रही थी युवती
विज्ञापन

खोराबार। नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास और विफल होने के मामले में पलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
खोराबार के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक मार्च को घर से कुछ दूर एक शादी समारोह था। परिवार के सभी लोग उसमें शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे में वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ समारोह में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अनूप पासवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले जाने लगा। दोनों के विरोध के चलते वह दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका। शोर मचाने पर जब लोग एकत्र हुए तो वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग गया। साथ ही जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed