फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case registered against three people including brick kiln owner under serious sections including murder

Gorakhpur News: ईंट-भट्ठा मालिक समेत तीन पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case registered against three people including brick kiln owner under serious sections including murder
एक माह पहले संदिग्ध हालात में भट्ठे से लापता हो गए थे मुंशी सुभाष यादव
विज्ञापन

एक सप्ताह से मुंशी की पत्नी ग्रामीणों संग कार्रवाई की मांग को लेकर दे रही थीं धरना
पिपराइच। इलाके के लहुरादेउर निवासी ईंट-भट्ठा मुंशी सुभाष यादव के संदिग्ध हालात में लापता होने के मामले में पुलिस ने आखिरकार जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को भट्ठा मालिक व दो अन्य मुंशियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह से मुंशी की पत्नी ग्रामीणों संग कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, सुभाष यादव जंगल औराही स्थित ईंट-भट्ठा पर बतौर मुंशी काम करते थे। दो माह पहले वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद परिजनों ने भट्ठा मालिक अनिरुद्ध साधवानी, दो मुंशियों गोरख और कंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

केस न दर्ज होने पर बीते बुधवार को ग्रामीण परिजनों के साथ गांव में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। जानकारी के बाद बुधवार को मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मुंशी की पत्नी की तहरीर पर भट्ठा मालिक समेत तीन के खिलाफ हत्या, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed