{"_id":"68531656d962e49638086557","slug":"gorakhpur-news-case-registered-against-5-named-and-10-unknown-people-for-beating-relatives-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-975661-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिश्तेदारों को पीटने के मामले में पांच नामजद तथा 10 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिश्तेदारों को पीटने के मामले में पांच नामजद तथा 10 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
बेटी के ससुराल आए लोगों को मनबढ़ों ने घेर कर पिटाई करते हुए वाहन कर दिया था क्षतिग्रस्त
सहजनवां। मंगलवार को बेटी के ससुराल आए रिश्तेदारों को मनबढ़ों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। साथ ही उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुरदहीं निवासी मेवालाल प्रसाद के पुत्र शम्मी कपूर की शादी बीते 12 जून को संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद के गरथवलिया निवासी रामभज की बेटी से हुई थी। पीड़ित परिजनों के मुताबिक शादी के दिन बारातियों और घरातियों के बीच कुछ विवाद हो गया था। लोगों ने मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को गरथवलिया से लड़की पक्ष के कुछ लोग कार से चौथ लेकर बेटी के ससुराल सुरदहीं आए हुए थे। विवाद की आशंका को देखते हुए मेवालाल के घर के कुछ लोग रिश्तेदारों को घर से करीब दो किलोमीटर तक पहुंचाने गए थे। उन लोगों के वापस होते ही मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पांच बाइकों पर सवार दर्जन भर से अधिक युवक लाठी डंडे से लैस होकर सीहापार हाल्ट स्टेशन के निकट फोरलेन के सर्विस रोड पर कार को घेरकर हमला बोल दिया।पिटाई से कार में बैठे करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं थीं।घटना में लड़की के भाई मिथिलेश का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। संतकबीरनगर के गरथवलिया निवासी रामभज के पुत्र मिथिलेश की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने सुरदहीं निवासी गोविंद, प्रिंस, संजय, शिव तथा अचियापार निवासी सतीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।