{"_id":"66e77ffac6df15820d047888","slug":"gorakhpur-news-case-of-fraud-of-rs-4550-lakh-registered-on-the-instructions-of-ssp-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-685724-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 45.50 लाख की जालसाजी का केस दर्ज, रुपये देने के लिए बुलाया- मारने के लिए दौड़ा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 45.50 लाख की जालसाजी का केस दर्ज, रुपये देने के लिए बुलाया- मारने के लिए दौड़ा लिया
Mon, 16 Sep 2024 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 16 निवासी आलोक कुमार अग्रवाल ने एसएसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो पर 45.50 लाख की जालसाजी का केस दर्ज किया। आलोक ने आराेप लगाया कि उसने 2022 से 2023 के मध्य झंगहा क्षेत्र के तरकुलहा जशोपुर निवासी रजत कुमार व बघाड़ निवासी उनके साथी अमरेंद्र कुमार को 45.50 लाख रुपये कारोबार के लिए दिया था।
विज्ञापन
दोनों बोल्डर बालू, रेलवे गिट्टी की सप्लाई के लिए बैंक से थोड़ा-थोड़ा करके दिया था। अनुबंध के मुताबिक, लाभांश में 60 प्रतिशत भुगतान देना था। कुछ समय तक लाभांश भी दिया गया। लेकिन शेष राशि मांगने पर दोनों नहीं दे रहे थे। बोलने पर कोई पैसा नहीं देने और एससी एसटी केस दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
अक्तूबर से पैसे देने के लिए सुलहनामा के लिए बुलाया। पैसे की बात हुई तो भाई बहन मिलकर गाली देना शुरू कर दिए और लाठी लेकर दौड़ा लिया। एसएसपी के निर्देश पर चौरीचौरा ने पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन