{"_id":"67574d36f5eaecff1402a4ac","slug":"gorakhpur-news-case-of-attempt-to-murder-and-assault-against-59-people-including-sandeep-who-was-injured-with-knife-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-773415-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाकू से घायल संदीप समेत 59 लोगों पर हत्या की कोशिश व मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाकू से घायल संदीप समेत 59 लोगों पर हत्या की कोशिश व मारपीट का केस
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के हरपुर गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज कर किया है। सोमवार को पुलिस ने हरपुर गांव निवासी अनिल राजभर की पत्नी नैनी की तहरीर पर चाकू के हमले से घायल संदीप चौहान समेत 29 नामजद व 59 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश व मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। वहीं, मामले में पुलिस ने पहले ही 20 नामजद समेत 28 लोगों पर केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
तहरीर में हरपुर गांव निवासी अनिल राजभर की पत्नी नैनी ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम 7 बजे नेकवार चौराहे पर उनके गांव के बालेंद्र व अनिल पुरानी रंजिश को लेकर जंगल रसूलपुर निवासी संदीप चौहान उर्फ महाकाल ने अपने मित्र संजय कुमार भारती व अजय साहनी के साथ मारपीट की। इसी बात को लेकर 7 दिसंबर को शाम 4 बजे दुबौली चौराहे पर बालेंद्र, अनिल तथा गांव के अन्य लोग व महिलाएं पंचायत के लिए राम करण राजभर के घर पर एकत्र हुए थे। उनके पति अनिल राजभर भी पंचायत में गए थे। अनिल राजभर को देखते ही संदीप चौहान व उसके साथी संजय कुमार, अजय साहनी व सोनू चौहान उग्र होकर कुदाल से हमला बोल दिए। पंचायत में भगदड़ मच गई। श्रवण, बालेंद्र व अनिल राजभर को दौड़ाकर लोग गोलबंद होकर घर में बंद करके हत्या करने की नियत से लाठी-डंडों से पीटने लगे।
-
कोट
घटना के हर बिंदुओं की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
-- --
पुलिस ने इन पर दर्ज किया है केस
जंगल रसूलपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी संदीप चौहान उर्फ महाकाल, संजय कुमार, अजय सहनी, सोनू चौहान, अजीत चौहान, राम प्रताप, चंदन चौहान, गोविंद, अमित, नागेंद्र चौहान, राकेश, संजय, रामसूरत चौहान, किरण, राजेश चौहान, आशा देवी, शैलेष, विमला, बिंदु, शकुंतला देवी, उदय चौहान, प्रदीप चौहान, संदीप चौहान, अतुल, पिन्टू चौहान, संदीप चौहान एवं अहिरवाती लक्ष्मीपुर टोला निवासी लालू, क्षेत्र के फैलहा निवासी विपिन व मृत्युंजय सहित 25 से 30 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन
पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झंगहा पुलिस ने एक पक्ष के हरपुर गांव निवासी बालेंद्र उर्फ जनार्दन राजभर, श्रवण तथा अवधेश को क्षेत्र के राजधानी केशव भट्ठा के पास से तथा दूसरे पक्ष के जंगल रसूलपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी राजेश और राम सूरत को क्षेत्र के बलुघट्टा पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के डर से आरोपी घर छोड़कर फरार
ब्रम्हपुर। झंगहा क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर व ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर दो के चौहान टोला के आरोपी पुलिस के डर से घर छोड़कर फरार हो गए हैं। झंगहा पुलिस लगातार गांव में दबिश दे रही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आरोपियों के घर पर ताला लटका हुआ है। घर पर बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं ही हैं। वह भी दहशत में हैं। गांव में पुलिस गश्त कर रही है। संवाद