फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case of attempt to murder against the guard who opened fire at the petrol pump

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर गोली चलाने वाले गार्ड पर हत्या के प्रयास का केस

Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case of attempt to murder against the guard who opened fire at the petrol pump
खोराबार (गोरखपुर)। फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बंदूक से गोली चलाने वाले गार्ड बेलघाट के कुआं गांव निवासी महेंद्र प्रताप (42) पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पेट्रोल पंप मैनेजर रविंद्र की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को महेंद्र प्रताप को जेल भिजवा दिया। वहीं उसके साथी पिंटू का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

दरअसल, सेना से रिटायर बेलघाट के कुआं गांव निवासी महेंद्र प्रताप (42) फोरलेन पर गार्ड की नौकरी करते थे। किसी वजह से पंप मालिक ने कुछ समय पहले उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। वहीं पर साथ में ही उरुवा बाजार के हरिहरपुर निवासी पिंटू सिंह (40) भी गार्ड हैं। बुधवार को पिंटू को भी काम से हटा दिया गया। उसने फोन कर महेंद्र को बुला लिया। पिंटू सिंह के पास लाइसेंसी बंदूक भी थी, जिसे लेकर दोनों गार्ड रूम में चले गए। शराब पीने के दौरान ही दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और इसी बीच महेंद्र ने पिंटू की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली छत पर जा लगी और तेज आवाज से सब डर गए। आनन-फानन कर्मचारियों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed