फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against three including husband on charges of harassment

Gorakhpur News: प्रताड़ना के आरोप में पति सहित तीन पर केस

Wed, 10 Sep 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against three including husband on charges of harassment
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी एक महिला ने पति, सास और जेठ पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने वर्ष 2018 में जंगल अखलाश कुंवर गांव निवासी संजीव सिंह उर्फ अंकित से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह विजातीय होने के कारण परिवार ने शुरू से विरोध किया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति संजीव सिंह, उनकी मां पुष्पा सिंह और जेठ सचिन सिंह उसे प्रताड़ित करने लगे। बीते एक सितंबर को पति और सास ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। विरोध करने पर पति, जेठ और सास ने मिलकर उसकी पिटाई की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारकर शव को नदी में फेंक देने की धमकी दी। घबराकर वह दो सितंबर को किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पति, सास और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed