{"_id":"689cef8404168125f70b2c2f","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-pathology-operator-for-death-of-woman-due-to-injection-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1037258-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत में पैथोलॉजी संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत में पैथोलॉजी संचालक पर केस
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके में मंगलवार को हुई थी घटना
कैंपियरगंज। क्षेत्र में मंगलवार की शाम बुखार से पीड़ित एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति प्रमोद की तहरीर पर पैथोलॉजी संचालक लाल बहादुर मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत चौमुखा, वार्ड नंबर 15 निवासी प्रमोद की पत्नी रीना (30 वर्ष) को मंगलवार को बुखार आया था। शाम करीब पांच बजे वह अपनी भांजी सुधा के साथ उत्तरी रेलवे गेट स्थित ओम पैथोलॉजी पर पहुंचीं। वहां परिचित संचालक लाल बहादुर मौर्य को बुखार की जानकारी दी। आरोप है कि संचालक ने बुखार से राहत दिलाने के लिए रीना को एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही रीना बेहोश हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा। घबराए संचालक ने तुरंत एक ई-रिक्शे से उन्हें सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोनौली हाईवे जाम करने की भी चर्चा थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस दिन में ही सक्रिय हो गई और शाम होते ही अपनी मौजूदगी में रीना का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर लाल बहादुर मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।