{"_id":"683b58a9eafadcf82802db20","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-husband-and-three-others-for-dowry-harassment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-955344-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
वर्ष 2020 में पश्चिम बंगाल के नदियां जिले में हुई थी जैतपुर के सीमा विश्वास की शादी
गीडा। क्षेत्र की जैतपुर निवासिनी सीमा विश्वास ने गीडा थाना पुलिस को तहरीर देकर पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
तहरीर में उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में पश्चिम बंगाल के नदियां जिले के चकदाह थाना क्षेत्र के सिलीनदा गांव निवासी बुद्धदेव बरई से हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देते हुए खर्च किया था। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे। मैं एक माह बाद मार्च में अपने मायके जैतपुर चली आई। पिता से सारी बात बताई। पिता ने मेरे पति से बात कर जुलाई में ससुराल भिजवा दिया। पीड़िता ने बताया कि दमदम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पति ने मेरे पर्स में रखे अस्सी हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर पति, सास और ननद ने मारा-पीटा। इसके बाद मेरे पिता को बुलाकर मुझे ससुराल से निकालकर उनके साथ भेज दिया। दोबारा रखने के लिए पचास लाख रुपये दहेज मांगने लगे। बिना पैसे लाए ससुराल कदम नहीं रखने की बात कही। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति बुद्धदेव बरई, सास शोभरानी एवं ननद तुम्पा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।