फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against four on charges of land grabbing and fraud

Gorakhpur News: जमीन कब्जाने और जालसाजी के आरोप में चार पर केस

Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against four on charges of land grabbing and fraud
देवरिया जिले की महिला ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

गाेरखपुर। भूमि पर जबरन कब्जा व जालसाजी करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। देवरिया जिले की रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देवरिया जिले के खामपार, बेलह मठ की रहने वाली सुमन देवी ने तहरीर में लिखा कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो में 1200 वर्गफीट भूमि 12.60 लाख रुपये में खरीदी थी। इसमें से छह लाख नगद और शेष 6.65 लाख रुपये अनीता पांडेय के खाते में भेजा था। 27 अगस्त 2016 को भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद उन्होंने चहारदीवारी का निर्माण करवा लिया। मोहल्ले के दिलीप कुमार पांडेय, नारायण पांडेय उर्फ मोनू, अभिषेक पांडेय और अनीता पांडेय ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि किसी और को बैनामा कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चहारदीवारी गिराकर भूमि पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed