फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against four for illegally shifting the line and constructing a new line

Gorakhpur News: अवैध रूप से लाइन शिफ्टिंग व नई लाइन का निर्माण करने पर चार पर केस

Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against four for illegally shifting the line and constructing a new line
गोरखपुर। एंटी पावर थेफ्ट थाने में अवैध रूप से लाइन शिफ्टिंग व नई लाइन का निर्माण करने पर चार के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि 22 मई की शाम में 11 केवी फीडर मोतीराम के क्षेत्रीय संविदा लाइन मैन सतीश ने फोन पर बताया कि रामलखना (पकवा टोला) में 11 केवी की लाइन शिफ्ट कर दी गई है। शनिवार की दोपहर में अपने उप खंडीय अधिकारी और लाइन स्टाफ के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि11 केवी मोतीराम फीडर से निकलने वाली लाइन के तीन पुराने पोलों को शिफ्ट करके पांच नए पोल लगाकर अवैध रूप से नई लाईन का निर्माण कर दिया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि गांव के ही कृष्ण चंद्र वर्मा, राणा प्रताप, हरिलाल व रामचंद्र अपने खेत के ऊपर से गई लाइन को बिना विभागीय अनुमति के ही अवैध रूप से शिफ्ट कर दिया है। अवर अभियंता ने बताया किअवैध रूप से लाइन शिफ्टिंग और नई लाइन का निर्माण होने के कारण विभाग को लगभग चार लाख के राजस्व की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed