{"_id":"678961d7d45f37b8e007a199","slug":"gorakhpur-news-case-against-two-for-demanding-extortion-from-doctor-on-court-orders-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-811490-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में दो पर केस
विज्ञापन
बिलंदपुर मोहल्ले में जमीन खरीदने के बाद से शुरू हुई धमकी
गोरखपुर। कैंट इलाके के डॉ. एलबी गुप्ता से रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तिवारीपुर के जाफरा बाजार निवासी मोहम्मद हमजा और अमर प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिलंदपुर में जमीन खरीदने के बाद डॉ. गुप्ता से रंगदारी की मांग शुरू हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
हरिओमनगर में रहने वाले उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. एलबी गुप्ता की कसया रोड पर आरुषि गैस्ट्रो एवं लिवर क्लीनिक है। उनके क्लीनिक पर तिवारीपुर के जाफरा बाजार का मोहम्मद हमजा और अमर प्रकाश श्रीवास्तव साथियों के साथ पहुंचे और डॉक्टर को धमकाते हुए रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी न देने पर बिलंदपुर स्थित पुराने मकान पर कब्जा करने की बात कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने सूचना स्थानीय पुलिस को देने के साथ ही न्यायालय की शरण ली। डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों का पुराने व खाली पड़े मकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर धनउगाही करने का पेशा है। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश, रंगदारी धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।