{"_id":"666647fb3046f45680014085","slug":"gorakhpur-news-case-against-14-for-purchasing-land-fraudently-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-584563-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी ढंग से जमीन खरीदने पर सीबीआई इंस्पेक्टर समेत 14 पर केस- मालिक को ऐसे हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी ढंग से जमीन खरीदने पर सीबीआई इंस्पेक्टर समेत 14 पर केस- मालिक को ऐसे हुई जानकारी
Mon, 10 Jun 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:56 AM IST
सार
झंगहा इलाके के जंगल गौरी नंबर एक के रहने वाले लालचंद निषाद का कैंट इलाके के झारखंडी टुकड़ा नंबर दो में बड़ा भूखंड है। उन्होंने 35 साल पहले उस भूखंड को खरीद कर चहारदीवारी करा दी थी। इस बीच वह मुंबई रहने चले गए। इस दौरान जालसाजों की नजर उस कीमती भूखंड पर पड़ गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कैंट इलाके के झारखंडी टुकड़ा नंबर दो में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजों द्वारा कीमती जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जालसाज ने फर्जी काश्तकार को खड़ा कर जमीन को नौ लोगों को बेच दिया। जालसाजी की जानकारी होने पर जमीन मालिक मुंबई से गोरखपुर पहुंचा और उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने मामले की जांच एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा को सौंपी। जांच के बाद कैंट पुलिस ने फर्जी ढंग से जमीन लेने और बेचने वालों में शामिल सीबीआई इंस्पेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, झंगहा इलाके के जंगल गौरी नंबर एक के रहने वाले लालचंद निषाद का कैंट इलाके के झारखंडी टुकड़ा नंबर दो में बड़ा भूखंड है। उन्होंने 35 साल पहले उस भूखंड को खरीद कर चहारदीवारी करा दी थी। इस बीच वह मुंबई रहने चले गए।
विज्ञापन
इस दौरान जालसाजों की नजर उस कीमती भूखंड पर पड़ गई। जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे लालचंद निषाद का फर्जी आईडी कार्ड एवं अन्य कागजात तैयार कर एक-एक कर उस भूखंड को नौ लोगों को बेच दिया।
जमीन मालिक कुछ दिन पहले जब गोरखपुर पहुंचे और जमीन का कागजात निकलवाए तो जालसाजी की जानकारी हुई।
कागजात निकलवाने पर पता चला की जालसाज ने फर्जी लालचंद निषाद को खड़ाकर उस जमीन को सहजनवां इलाके के नेवास निवासी दिलीप कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर के शुभम कंपाउंड की अंजना त्रिपाठी, बड़गो के रहने वाले सीबीआई इंस्पेक्टर महंत यादव, कैंपियरगंज के विशनुपुर द्वितीय पोखरभिंडा निवासी प्रियंका पाठक, सिद्धार्थनगर जिले के बंजरह बुजुर्ग निवासी शेख जुनैद अहमद, महाराष्ट्र, पुणे के लोहगांव निवासी रेखा मिश्रा, बांसगांव के अतरौली निवासी शशि उपाध्याय, सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा, देउरी निवासी सीमा पांडेय और सिद्धार्थनगर जिले के विशुनपुरवा, कोहड़ी निवासी निशा को 12 जनवरी 2024 को पूरा भूखंड रजिस्ट्री कर दी।
इस बैनामा में लक्ष्मी नारायण पांडेय, कमलेश, प्रमोद कुमार पाठक, शेख जुनैद अहमद और सिकंदर ने गवाही की है। पुलिस इन सभी बैनामा लेने वाले और बैनामा करने वाले समेत गवाहों पर धोखाधड़ी कर कूटरिचत दस्तावेज तैयार करने, धमकी देने समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।