{"_id":"6853173f9c958c265f0cad8c","slug":"gorakhpur-news-car-collided-with-a-stone-placed-on-the-highway-one-dead-and-four-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-975486-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाइवे पर रखे पत्थर से टकराई कार, एक की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाइवे पर रखे पत्थर से टकराई कार, एक की मौत और चार घायल
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र में पेप्सिको के सामने हाइवे पर हुई घटना
उनवल। खजनी क्षेत्र में पेप्सिको के सामने लिंक एक्सप्रेस-वे के पास एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हाइवे पर कोई चढ़ न पाए इसके लिए पत्थर रखे गए थे, जिससे वैगन आर कार टकरा गई। इस घटना में चालक सुरजीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसकी बहन कांति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुरजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला फतहआ निवासी सुरजीत (26) अपनी बहन कांति, उसके पति अनिल कुमार और उनके तीन बच्चों अनुष्का (12), अंश (9) और गोलू (4) को कार से रेलवे स्टेशन लेकर आ रहे थे। उसकी बहन को मुंबई जाने वाली ट्रेन से जाना था। अभी वह खजनी क्षेत्र में पेप्सिको फैक्टरी के सामने हाइवे के समीप पहुंचे थे कि एप्रोच मार्ग पर रखे गए बड़े पत्थर से कार टकरा गई। जिसकी चपेट में आने उसकी मौत हो गई। उसकी बहन व उसके तीनों बच्चे घायल हो गए।