{"_id":"68cf07945d8048f2ae09f9cb","slug":"gorakhpur-news-car-collided-with-a-divider-on-naukaal-road-and-jumped-five-feet-passengers-safe-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1077080-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, 5 पांच फीट उछल कर दूर गिरी- क्रेन से हटाई गई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, 5 पांच फीट उछल कर दूर गिरी- क्रेन से हटाई गई गाड़ी
Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
सार
टक्कर के बाद कार पलटने से करीब 30 मिनट तक एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालने में मदद की। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि कार तिवारीपुर के कुम्हार टोली निवासी दीपू मद्देशिया के नाम से पंजीकृत है, जो मूल रूप से देवरिया जिले के विशुनपुरा बाजार के निवासी हैं।
विज्ञापन
नौका विहार रोड पर एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन रोड पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार पलटते हुए करीब पांच फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर जा अटकी। हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज से आसपास के लोग रुक गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 1:10 बजे हुआ। कार नौकायन से पैडलेगंज की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार पलटने से करीब 30 मिनट तक एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि कार तिवारीपुर के कुम्हार टोली निवासी दीपू मद्देशिया के नाम से पंजीकृत है, जो मूल रूप से देवरिया जिले के विशुनपुरा बाजार के निवासी हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। कार को थाने में खड़ा कर मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन