फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Campierganj Tehsildar's clerk arrested for taking bribe

Gorakhpur News: रिश्वत लेते कैंपियरगंज तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Campierganj Tehsildar's clerk arrested for taking bribe
धारा 24 का आदेश करने के लिए पेशकार ने मांगी थी 37500 रुपये रिश्वत
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को रंगेहाथ दबोचा
पीपीगंज। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को कैंपियरगंज तहसीलदार के पेशकार को 37500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उसे पीपीगंज थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया।

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के जोंकहा निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव (45) कैंपियरगंज तहसीलदार का पेशकार है। पीपीगंज के गंगापार निवासी सुभाष सिंह राजस्व संहिता के अंतर्गत धारा 24 का आदेश करवाना चाहते थे। आरोप है कि इसके लिए पेशकार ने 37500 रुपये घूस मांगा। सुभाष ने एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को अरविंद को रंगे हाथ रुपये लेते दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed