{"_id":"671c1784d6f57d4a630aa204","slug":"gorakhpur-news-by-sending-50-lakh-rupees-from-maharashtra-to-the-account-fir-was-lodged-against-inspectors-son-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-728089-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाराष्ट्र से 50 लाख खाते में भेजकर, दरोगा के बेटे पर लिखवा दी FIR- जानिए कैसे हुआ ये खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाराष्ट्र से 50 लाख खाते में भेजकर, दरोगा के बेटे पर लिखवा दी FIR- जानिए कैसे हुआ ये खेल
Sat, 26 Oct 2024 01:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:21 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, बगल के जिले में तैनात दरोगा का एम्स इलाके में घर है। उनका बड़ा लड़का अग्नीवेश आजमगढ़ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। अक्तूबर माह में उनके पास महाराष्ट्र के पुणे के लश्कर थाने से कॉल आई। बताया गया कि उनके खिलाफ 50 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एम्स इलाके में रहने वाले एक दरोगा के बेटे के खाते में महराष्ट्र से 50 लाख रुपये भेजकर, फिर उसे निकाल लिया गया। इसके बाद दरोगा के बेटे पर महाराष्ट्र में जालसाजी का केस भी दर्ज करा दिया गया। जानकारी होने के बाद से ही दरोगा और उनका बेटा जो कभी महाराष्ट्र गए ही नहीं, वे हैरान परेशान हैं। बचने के लिए शाहपुर और साइबर थाने का चक्कर लगा रहे हैं। उनका दावा है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से यह खेल अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बगल के जिले में तैनात दरोगा का एम्स इलाके में घर है। उनका बड़ा लड़का अग्नीवेश आजमगढ़ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। अक्तूबर माह में उनके पास महाराष्ट्र के पुणे के लश्कर थाने से कॉल आई। बताया गया कि उनके खिलाफ 50 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज है।
लश्कर पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अग्नीवेश को वह जानते हैं, कुछ काम के लिए उसने खाते में 50 लाख रुपये दिए थे। जिसे अग्नीवेश अब लौटा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
अग्नीवेश ने शाहपुर स्थित एक प्राइवेट बैंक में अपनी सैलरी अकाउंट खुलवाया है। वहां जाकर चेक किया तो पता चला कि अकाउंट में 50 लाख रुपये आए थे। जिसे अलग-अलग जगहों से फिर निकाल लिया गया है। उन्होंने बैंक में जांच कराई कि खाते में रुपये आए तो मोबाइल पर मैसेज क्यों नहीं आया। बैंक कर्मियों ने चेक करके जो नंबर और ईमेल आईडी बताई, वो अग्नीवेश की थी ही नहीं। बैंक में इसकी आपत्ति दर्ज कराई तो वहां कोई जवाब नहीं मिला।

Trending Videos
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में गिर गया था एटीएम
अग्नीवेश ने बताया कि उनका एटीएम अप्रैल माह में गिर गया था। टोल फ्री नंबर पर कॉल कर बंद करवा दिया था। इसके बाद यह सब हुआ है। बैंक की जांच में यह भी पता चला है कि जिस एटीएम को दरोगा का बेटा गायब होना बता रहा है, उसी एटीएम से देवरिया और अन्य जगहों पर रुपये निकाले गए हैं।
गोरखपुर पहुंची पुणे पुलिस
दरोगा के बेटे को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पुणे से पुलिस टीम आई। एम्स चौकी पर अग्नीवेश के परिवार के सदस्यों से पुणे पुलिस की बात हुई। परिवार ने अग्नीवेश के बेगुनाही के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए, लेकिन पुणे पुलिस सबकी बात अनसुना कर दिया। शुक्रवार को अग्नीवेश को खोजते पुणे पुलिस आजमगढ़ पहुंची थी। दिनभर वहां डेरा डाले थी।
बैंक पर केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा अग्नीवेश
अग्नीवेश के अनुसार, उसके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी बदलकर उसे फंसाया गया है। इसमें बैंक के कर्मचारी लिप्त हैं। अग्नीवेश अब पिता के साथ बैंक पर केस दर्ज कराने के लिए शाहपुर और साइबर थाने का चक्कर लगा रहा है। अग्नीवेश का कहना है कि अच्छे से जांच हो जाए तो सही बात निकलकर सामने आ जाएगी।
यह गंभीर मामला है। प्रकरण अभी सामने नहीं आया है। थाने पर तहरीर मिलने पर वहां केस दर्ज कराया जाएगा। जांच कर जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई कराई जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी