फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Business plan ready, capacity of sub stations will increase

Gorakhpur News: बिजनेस प्लान तैयार, बढ़ेगी सब स्टेशनों की क्षमता

Tue, 26 Nov 2024 04:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Business plan ready, capacity of sub stations will increase
गोरखपुर। शहर में बढ़ रहे बिजली की खपत को देखते हुए बिजली निगम ने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम के इस फैसले से आने वाली गर्मी में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके तहत निगम ने बिजनेस प्लान 2025-26 का डीपीआर तैयार करते हुए प्रस्ताव पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को भेजा है। इसमें सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने से लेकर शहरी क्षेत्र में तार बदले जाएंगे। इस पर करीब 42.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख तीस हजार से अधिक है। शहरी क्षेत्र में नए-नए गांव भी अब शामिल कर लिए गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से गोलघर, शाहपुर, राप्ती नगर, मोहद्दीपुर आदि सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं। इस कारण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती का सिलसिला चलता रहा है। अभियंताओं का मानना है कि शहर में बड़ी-बड़ी कंपनियों के शोरूम, मॉल, फ्लैट आदि तेजी से बढ़ रहे हैं। बिजली की डिमांड बहुत ज्यादा हो रही है। भविष्य में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नए काम कराने जरूरी हो गए हैं।
विज्ञापन

-------
-कार्यो का विवरण धनराशि (रुपये लाख में)

सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि- 250.00
लाइन निर्माण का कार्य- 1240.00
लाइन का निर्माण, विभक्तीकरण- 297.00
जर्जर तार, केबल और पोल बदलना- 467.13
ट्रांसफार्मरों की स्थापना- 875.10
ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि-31.50
अतिरिक्त एलटी सर्किट स्थापना-529.75
जर्जर एबी केबल, एबी केबल की क्षमता वृद्धि, एबी केबल बदलने का काम- 208.27
क्षतिग्रस्त एलटी अंडरग्राउंड केबलों को बदलना-85.00
जर्जर पोल बदलना व लॉग स्पैन में स्थापना- 91.80
बांस-बल्ली सुदृढ़ीकरण- 155.50
कुल योग 4231.05 लाख रुपये
----
कोट
शहर में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 41.31 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री का शहर होने की वजह से बड़ी-बड़ी कंपनियां भी आ रही है। ऐसे में मकानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही व्यापार में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे देखते हुए यह प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed