फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Buses returned from Mahakumbh... jam on Varanasi road

Gorakhpur News: महाकुंभ से लौटी बसें... वाराणसी रोड पर लगा जाम

Sat, 01 Feb 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Buses returned from Mahakumbh... jam on Varanasi road
शुक्रवार सुबह नौसड़-वाराणसी रोड पर सड़क पर रेंगती रहीं गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद हटवाया
विज्ञापन



गोरखपुर। महाकुंभ से यात्रियों को लेकर शुक्रवार सुबह रोडवेज की बसें शहर में आईं तो वाराणसी रोड पर जाम लग गया। बाघागाड़ा से नौसड़ तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त टीम लगी तब जाकर रास्ता खाली हो सका।
शुक्रवार सुबह 8:30 बजे के करीब वाराणसी रोड से नौसड़ तक जाम लग गया। इसमें सबसे ज्यादा रोडवेज की बसें थीं, जो प्रयागराज से यात्रियों को लेकर वापस लौट रही थीं। जाम में स्कूली बसें भी थीं जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई। करीब एक किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार थी।
विज्ञापन

बाइक सवार विपरीत दिशा से होकर निकल गए लेकिन चार पहिया और दूसरे वाहन जाम में फंसे रहे। कौड़ीराम के अभिषेक कार से आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। कहा कि बसों की वजह से रास्ता जाम हो गया है। रंजीत परिवार संग महाकुंभ से वापस आ रहे थे। बताया कि पहले प्रयागराज में जाम में फंसे रहे। गोरखपुर पहुंचे तो यहां भी फंसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 बजे टीएसआई रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की एक और टीम आई और वाहनों को सही तरीके से निकालना शुरू किया। इसके बाद थोड़ी देर में ही रास्ता खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed