{"_id":"672a908101c4bb97910f3356","slug":"gorakhpur-news-bullet-riders-beat-ministers-relative-when-scooter-collides-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-737119-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूटी टकराई तो बुलेट सवारों ने मंत्री के रिश्तेदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूटी टकराई तो बुलेट सवारों ने मंत्री के रिश्तेदार को पीटा
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहे पर सोमवार रात स्कूटी और बुलेट टकरा गई। इसके बाद बुलेट सवार मनबढ़ों ने स्कूटी सवार शेखर निषाद को पीटकर घायल कर दिया।
शेखर निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार हैं। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर थाने की पुलिस व्यासनगर कॉलोनी निवासी लिटिल सिंह, कृपाशंकर सिंह, विपुल सिंह, राजेश और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गीडा इलाके के बाघागाड़ा निवासी शेखर निषाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के फूफा लगते हैं। शेखर शाहपुर के संगम चौराहा पर स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर ही रहते हैं। शेखर सोमवार रात 9:30 बजे स्कूटी से पादरी बाजार होकर संगम चौराहा जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान लिटिल सिंह की बुलेट से उनकी स्कूटी टकरा गई। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच लिटिल के मोहल्ले के छह युवक पहुंच गए और शेखर को डंडे और मुक्के से पीटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।