फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bullet fired in dispute over parking of car, two injured

Gorakhpur News: कार खड़ी करने के विवाद में चली गोली, दो घायल

Thu, 16 Jan 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bullet fired in dispute over parking of car, two injured
पिपराइच में गोली लगाने के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाते ग्रामीण और परिजन। 
पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास स्टूडियो के सामने कार खड़ी करने पर मालिक ने निकाली रिवाल्वर, छीना झपटी में चली गोली
विज्ञापन

एक ही गोली से गाड़ी खड़ी करने वाला युवक और चाय की दुकान चलाने वाली महिला घायल
पिपराइच (गोरखपुर)। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे स्टूडियो के सामने कार खड़ी करने पर विवाद हो गया। नाराज स्टूडियो मालिक ने रिवाल्वर निकाल ली। छीना झपटी में चली गोली से कार खड़ी करने वाला युवक और पास ही चाय बेचने वाली महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

पिपराइच क्षेत्र के जदवापुर के रहने वाले रिंकू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका भाई राहुल सिंह बुधवार की शाम घर से कार लेकर किसी काम से रेलवे स्टेशन के पीछे गया था। वहां पर केन यूनियन बिल्डिंग में रहने वाले सत्यम उर्फ मनीष गुप्ता का स्टूडियो बंद देखकर वहां अपनी कार खड़ी कर दी। स्टूडियो के सामने गाड़ी खड़ी देखकर मनीष गाली देने लगा। आरोप है कि राहुल ने गाली देने से मना किया तो मनीष ने रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से राहुल और पास ही दुकान में चाय बना रही कैंपियरगंज के कल्लू की पत्नी शोभा भी घायल हो गई।
विज्ञापन

00
कोट-
गोली चलाने का आरोपी घर बंद करके भाग गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed