फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Build a magnificent gate in Gida area, roads and drains should also be better: Nand Gopal Nandi

गीडा क्षेत्र में शानदार गेट बनाएं, सड़कें और नालियां भी बेहतर हों : नंद गोपाल नंदी

Mon, 30 Sep 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Build a magnificent gate in Gida area, roads and drains should also be better: Nand Gopal Nandi
गोरखपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाने, सड़क-नाली का विकास कराने, मानचित्र स्वीकृति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था और विकास कार्यों के लिए ई टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि 99 गांवों में 27,135 एकड़ क्षेत्रफल औद्योगिक क्षेत्र में अधिसूचित है। अब तक गीडा ने 3110 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। गीडा को 33 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 2024-25 में 31 अगस्त तक पांच महीने में 365 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। भूमि क्रय करने की प्रगति के लिए रिटायर्ड लेखपाल और कानूनगो रखे गए हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई है। प्रस्तावित लैंड बैंक में दो गांव पिपरा और सेनुहारी ऐसे हैं, जिसकी 45 एकड़ भूमि पर न्यायालय में मामला लंबित है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को सुंदर बनाने की जरूरत है। इसके लिए गीडा क्षेत्र में शानदार गेट बनाए जाएं। पूरे क्षेत्र और प्लॉट तक पहुंचने के लिए नाली और सड़कें अच्छी हों। इसके लिए प्रतिष्ठित फर्मों को ही टेंडर दिए जाएं। आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी की जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि सॉफ्टवेयर ऐसा बनाया जाए जिससे पूरी जानकारी पारदर्शी हो। एक ही स्थान पर सेक्टर वाइज पूरी जानकारी आ जाए। डिफाल्टर आदि की लिस्ट भी एक ही स्थान पर ऑनलाइन मौजूद हो। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाय। ऑफलाइन में समय ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed