फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BSP will show its strength today on the pretext of Bharat Bandh

Gorakhpur News: भारत बंद के बहाने आज बसपा दिखाएगी अपना ताकत

Wed, 21 Aug 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BSP will show its strength today on the pretext of Bharat Bandh
गोरखपुर। आरक्षण बचाने को लेकर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का ऐलान बुधवार को किया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर सहभागिता का निर्णय लिया है। इसको लेकर सोमवार को बसपाईयों ने बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। एक तरह से बसपा इस देशव्यापी आंदोलन के बहाने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के साथ दूर हो रहे अपने कोर वोट बैंक को जोड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


21 अगस्त को भारत बंद जनाक्रोश आंदोलन के समर्थन में नखास चौक स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद प्रत्याशी जावेद सिमनानी अम्बेडकरवादी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन पूर्व जिला महासचिव परमेश्वर कुमार छोटू सहारा ने किया। बैठक में भारत बंद जनाक्रोश आंदोलन को प्रभावशाली बनाने व अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आरक्षण को बचाने के लिए हर कुर्बानी को देने के लिए तैयार है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी लोकतांत्रिक तरीके से घर से बाहर निकलकर बंदी को सफल बनाए। बैठक में पशुपतिनाथ रविकुल, सुरेंद्र भारती, सुरेश भारती, संजय कुमार, विवेक कन्नौजिया, नौशाद, अबरार, विवेक कुमार, शैलेंद्र कुमार, रामू भारती, सिराजुद्दीन उर्फ भोला, इमरान अंसारी, हामिद अंसारी, इंद्रेश कुमार, दिलीप भारती, राजेंद्र कुमार, गणेश भारती, धीरज गुप्ता, राजकुमार भारती, श्रीनारायण, संतराज, राकेश, राजेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed