फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BRD: Uproar after death of patient, security guards lathicharged attendants

बीआरडी : मरीज की मौत के बाद हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर बरसाई लाठी

Sun, 22 Sep 2024 05:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BRD: Uproar after death of patient, security guards lathicharged attendants
मेडिकल कॉलेज में शव रखकर प्रदर्शन करते तीमारदार, लाठी चलाते सुरक्षा गार्ड।
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने ट्रामा सेंटर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने पहुंचे सुरक्षा गार्डों से परिजनों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर लाठियां बरसा दीं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन




पिपराइच के जंगल धूसड़ निवासी कमलेश निषाद (40) की दो दिन से तबीयत खराब थी। भतीजे अनिरुद्ध ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर आए। वहां करीब एक घंटे तक इलाज चला। इलाज के दौरान ही कमलेश ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण कमलेश की मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदार और डॉक्टरों में कहासुनी हुई। डॉक्टर ने तीमारदार को गाली दे दी, जिसके बाद विरोध बढ़ गया।
विज्ञापन




सुबह करीब 7:30 बजे तीमारदार शव ट्रामा सेंटर के बाहर रखकर विरोध जताने लगे। भीड़ बढ़ती देख सुरक्षा गार्ड शव हटवाने पहुंचे। इस दौरान गार्ड और धरना दे रहे लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि नाराज सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों को घेरकर डंडे से पीट दिया। करीब आधे बाद वहां पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। एक घंटे तक मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल हो रहा वीडियो



तीमारदारों पर लाठी चलाते एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि ट्रामा सेंटर के सामने सुरक्षा गार्ड बात-बात पर तीमारदारों पर लाठी तान रहे हैं। कई बार उन पर लाठियां बरसा भी रहे हैं। वहीं मरीज का शव जमीन पर पड़ा हुआ है।



वर्जन



मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



-योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed