{"_id":"66b93798f8703ffb250350b4","slug":"gorakhpur-news-boy-who-went-to-bathe-in-flood-water-drowns-dies-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-650191-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाढ़ के पानी में नहाने गया बालक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाढ़ के पानी में नहाने गया बालक डूबा, मौत
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के बेलवा दाखिली गांव निवासी गुल्लू का 13 वर्षीय पुत्र अविनाश शनिवार को बाढ़ के पानी में डूब गया। उसे जबतक बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। वह छठी कक्षा का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बेलवा दाखिली गांव के बगल में ही जोकहा ताल है। जिसमें इस समय बाढ़ का पानी लगा हुआ है। शनिवार को नागपंचमी के दिन अविनाश गांव के बच्चों के साथ स्नान करते वक्त डूब गया। जब तक उसे लोगों ने पानी से बाहर निकालते तब तक काफी देर हो चुकी थी। ऐसे में उसे बचाया नहीं जा सका और छात्र की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मृतक अविनाश दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसका परिवार तंगी की हालत से गुजर रहा है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी ने जिलाधिकारी सहित तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर मृतक गरीब परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग किया है।