फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Boundary of Lal Diggi Park will be demolished, construction material will be removed from Padleganj to Firaq Chowk

Gorakhpur News: लाल डिग्गी पार्क की टूटेगी बाउंड्री, पैडलेगंज से फिराक चौक तक हटेगी निर्माण सामग्री

Thu, 14 Aug 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Boundary of Lal Diggi Park will be demolished, construction material will be removed from Padleganj to Firaq Chowk
विरासत गलियारे में जल्द करा लें रजिस्ट्री, पैड़लेगंज से फिराक चौक तक सड़क पर खड़े वाहनों का कराएं चालान
विज्ञापन

कमिश्नर ने 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण के दौरान बन रहे नालों की गहराई की अभी से जांच करा लें ताकि नाला बनने के बाद कहीं भी जलभराव की स्थिति न आए। नौसड़ बंधे पर बनने वाली सड़क चौड़ीकरण के दौरान लालडिग्गी पार्क की बाउंड्री समेत जो भी निर्माण अवरोधक हैं, उन्हें ताेड़ा जाए। विरासत गलियारा में जो भी रजिस्ट्री अवशेष है उसे जल्द कराएं। निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी रजिस्ट्री अवशेष है, उसे जल्द से जल्द कराएं।

कमिश्नर बुधवार को आयुक्त सभागार में जिले की 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्हाेंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण व सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अतिशीघ्र निस्तारण करके कार्यों को समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक सड़क पर जो भी निर्माण सामग्री रखी है, उसे तत्काल हटाया जाए। इस सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों का चालान करते हुए उसे क्रेन से उठवाकर यार्ड में भिजवाने को कहा। कमिश्नर ने भटहट बांसस्थान और देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्याें में तेजी लाकर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन, जिला जेल बाईपास, एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक सड़क निर्माण की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed