फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bone found in veg thali in restaurant, uproar

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में वेज थाली में मिली हड्डी, हंगामा

Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bone found in veg thali in restaurant, uproar
शास्त्री चौक स्थित रेस्टोरेंट की घटना
विज्ञापन

गोरखपुर। शास्त्री चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात वेज थाली में हड्डी मिली। इसे देख ग्राहक ने विरोध किया। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक और ग्राहक में बहस हो गई। हंगामा देख संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाया और मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ कर्मचारी बृहस्पतिवार की रात शास्त्री चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उनमें से एक शशांक सिंह ने बताया कि छह लोगों में से कुछ लोग शाकाहारी खाने वाले थे तो कुछ मांसाहारी। दोनों अलग ऑर्डर किया गया था। खाने के दौरान शाकाहारी थाली के खाने में हड्डी मिली। इसके बारे में रेस्टोरेंट संचालक को जानकारी देने के लिए बुलाया गया तो टीम का एक सदस्य पहुंचा। आरोप है कि उसने बात नहीं सुनी। ग्राहक अमर सिंह ने कहा कि सावन में वेज थाली का ऑर्डर दिया लेकिन मनचूरियन में हड्डी मिली। आरोप है कि बुलाने पर भी संचालक नहीं आया। उधर, हंगामा बढ़ता देख संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कैंट थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed