फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of youth found who jumped into Rapti river from Karmani bridge

Gorakhpur News: करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूदे युवक का मिला शव

Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of youth found who jumped into Rapti river from Karmani bridge
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की घटना, राप्ती नदी में दो दिन में चार शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

कैंपियरगंज। करमैनी पुल से रविवार को कूदे युवक जय हिंद (25) का शव सोमवार दोपहर लगभग एक बजे जगदीशपुर गांव के पास राप्ती नदी में मिल गया। शव को कैंपियरगंज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
शिवपुर करमहवा निवासी जय हिंद रविवार सुबह साढ़े आठ बजे करमैनी पुल पर अपनी बाइक से पहुंचा। शर्ट और पैंट नदी में फेंका फिर नदी में कूद गया। घटना की सूचना पर करमैनी चौकी की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। एसडीआरएफ टीम ने रविवार को भी खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दस बजे एसडीआरएफ ने नदी में तलाश शुरू की और दोपहर एक बजे जय हिंद का शव खोज निकाला।
विज्ञापन


दो दिन के भीतर चार शव मिलने से सनसनी
राप्ती नदी में दो दिन के भीतर चार शव मिलने से इलाके में सनसनी मची है। जयहिंद की खोजबीन के दौरान एसडीआरएफ टीम को सात वर्षीय राहुल का शव भी मिला। जिसकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के नौखानिया गांव के रूप में हुई। वहीं संतकबीरनगर जिले के बढ़या गांव के पास एक महिला और एक पुरुष का शव नदी में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed