फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of restaurant employee found hanging from a noose in Vasundhara Enclave

Gorakhpur News: वसुंधरा एन्क्लेव में फंदे से लटका मिला रेस्टोरेंट कर्मचारी का शव

Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of restaurant employee found hanging from a noose in Vasundhara Enclave
गोंडा जिले के कोतवाली थाना के सिन्हाव गांव का रहने वाला था अमन दुबे
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, खुदकुशी की आशंका
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के वसुंधरा एन्क्लेव के कमरे में रविवार दोपहर में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी अमन दुबे (21) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है। वह किसी बात को लेकर परेशान था। यह भी बताया जा रहा है कि वह प्रेम प्रसंग को लेकर मानसिक तनाव में था।

गोंडा जिले के कोतवाली थाना के सिन्हाव गांव के अमन दुबे (21) एक सप्ताह पहले गोरखपुर आया था। वह अर्बन स्टेट रेस्टोरेंट में काम करता था। रेस्टोरेंट संचालक आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने वसुंधरा एन्क्लेव के यूटिलिटी रूम नंबर तीन में उसके रहने की व्यवस्था की थी। आनंद ने रविवार को डायल 112 पर सूचना देकर बताया कि अमन सुबह रेस्टोरेंट पर नहीं आया तो रूम में जाकर देखा। रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश करने पर भी नहीं खुला तो पीछे खिड़की से जाकर देखा तो पंखे में फंदे से लटका हुआ था। रामगढ़ताल थाना प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed