{"_id":"6898f9ccc493ac01840ff505","slug":"gorakhpur-news-body-of-a-young-man-found-hanging-after-a-dispute-with-his-family-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1032878-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवार से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवार से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का मामला, खुदकुशी की आशंका
युवक शराब पीकर पहुंचा था घर, परिवार से हुआ था विवाद
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार रात परिवार से विवाद के बाद विशाल निषाद (23) का शव फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के खिरवनिया निवासी विशाल निषाद शनिवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ विवाद हो गया। बहस के बाद वह कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग उसे बुलाने के लिए गए तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो विशाल का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।