फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of a 10th class student found hanging from a fan in the room

Gorakhpur News: कमरे में पंखे से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव

Fri, 31 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of a 10th class student found hanging from a fan in the room
गुलरिहा इलाके का मामला, मोबाइल खराब होने के बाद से था उदास, सूरत में रहते हैं माता-पिता
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मोबाइल कुछ दिनों से था खराब, इससे डिप्रेशन में था मोहन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ मोहन (15) का बुधवार दोपहर बाद कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। जानकारी पर पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटके शव को परिजनों ने नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन से खराब चल रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में था। हालांकि पिता ने मौत की जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक न्यू सरस्वती इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसके पिता अमृतलाल सिंह सूरत में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। जो अपनी पत्नी व छोटे बेटे शिवम के साथ सूरत में ही रहते हैं। वहीं अभिषेक अपने चाचा के साथ गांव में रहकर पढ़ाई करता था। चाचा चंदन ने बताया कि बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद वह अपने कमरे में गया। काफी देर तक बाहर न आने पर उसकी चाची संगीता बुलाने पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। चाची के शोर मचाने पर गांववालों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया।
परिजनों का कहना था कि उसका मोबाइल कुछ दिन से खराब चल रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वह सूरत से देर शाम हवाई जहाज से शहर पहुंचे। बृहस्पतिवार शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


--
घटना के दो घंटे पहले माता पिता से हुई थी बात
परिजनों के अनुसार, बुधवार को घटना के दो घंटे पहले उसने अपने माता पिता से फोन पर बात कर नया मोबाइल खरीदने की बात कही थी। पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए घर आने पर खरीदने का आश्वासन दिया था। इधर, बृहस्पतिवार देर शाम बरगदही बैकुंठधाम पर दाह संस्कार किया गया। पिता ने नम आंखों से पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed