फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Block received from Railways, work of Balapar Overbridge will be completed soon

Gorakhpur News: रेलवे से मिला ब्लॉक, जल्द ही पूरा हो जाएगा बालापार ओवरब्रिज का काम

Sat, 25 May 2024 05:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Block received from Railways, work of Balapar Overbridge will be completed soon
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे से ट्रैफिक ब्लॉक मिल गया है। अब सोनौली हाईवे से बालापार टिकरिया मार्ग पर ओवरब्रिज का रूका हुआ कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।रविवार से तीन दिन गर्डर लांचिंग का कार्य होगा। इस ओवरब्रिज के निर्माण में 98 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। रेलवे लाइन पर गार्डर लगते ही कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

महेसरा पुल के बाद से शुरू हुआ 1280 मीटर के ओवरब्रिज का कार्य बालापार के पास तक फाउंडेशन, पिलर और लेन की ढलाई का कार्य हो चुका है। बालापार ओवरब्रिज पर यातायात शुरू होगा, तो क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों को सुविधा मिलेगी, जबकि सोनौली हाईवे पर महुआतर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। सोनौली हाईवे के वाहन नीचे से जाएंगे, जबकि विभिन्न गांवों से हाेते हुए महराजगंज जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से निकल जाएंगे।
विज्ञापन

महुआतर रेलवे क्राॅसिंग पर 36 मीटर की लंबाई फाउंडेशन एवं पिलर तैयार हैं, जिसमें छह स्थानों पर गार्डर लगाकर स्लैब का कार्य करना है।
तैयार है गार्डर और क्रेन
सेतु निगम ने रेलवे लाइन के किनारे स्टील के गार्डर को फेब्रिकेट कराकर पार्टों को जोड़ लिया है, जबकि मौके पर क्रेन और श्रमिक भी तैयार हैं। पूर्वोत्तर रेलवे से ब्लॉक मिलने पर गार्डर और स्लैब कास्टिंग का काम होने के बाद ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 100 से अधिक गांवों के लोग इधर से आते-जाते हैं, जबकि सोनौली हाईवे पर भी जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

-राकेश, फल विक्रेता
मैं इस मार्ग से अक्सर आता जाता हूं। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बड़े वाहन चल रहे हैं, तो यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल्द ही निर्माण हो जाएगा तो लोगाें को बड़ी राहत मिलती।
-धर्मवीर सिंह, पिपराइच
ओवरब्रिज के लिए महुआतर रेलवे लाइन पर ब्लॉक देने की अनुमति दे दी गई है। तीन दिन तक दो से तीन घंटे ब्लॉक दिया गया है।
-सुमित वत्स, डिप्टी चीफ इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed