{"_id":"687d45c7f9a091d4c90877be","slug":"gorakhpur-news-bjps-ideology-can-be-defeated-only-by-strengthening-the-organization-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1009810-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संगठन को मजबूत करके ही बीजेपी की विचाराधारा को दे सकते हैं शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संगठन को मजबूत करके ही बीजेपी की विचाराधारा को दे सकते हैं शिकस्त
विज्ञापन
तारामंडल इलाके के एक लॉन में हुई कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा
राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई प्रमुख नेता हुए शामिल
गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी ने 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। देश में इस समय विचारधारा की लड़ाई चल रही है। मजबूत संगठन से ही आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा को शिकस्त दी जा सकती है। हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता सामंजस्य बनाकर बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करें। इसके अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें।
ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहीं। वे रविवार को तारामंडल इलाके के एक लॉन में आयोजित संगठन सृजन अभियान की पूर्वी जोन की समीक्षा व कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए जिलाध्यक्ष और ब्लाॅक अध्यक्षों की तैनाती हुई है। मंडल अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन का काम बहुत सूझबूझ, गंभीरता और ईमानदार प्रयास का है। यदि संगठन बनाने में गंभीरता से काम किया और काम में ईमानदारी बरती तो अगले कुछ महीनों में पहले जैसा ही सशक्त संगठन खड़ा करने में समर्थ होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में अच्छा काम करने वाले, मेहनती लोगों को आगे बढ़ने का असीमित मौका है लेकिन जो लोग कोताही बरतेंगे उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यशाला व समीक्षा बैठक को राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। समीक्षा व कार्यशाला में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों के जिलाध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रभारी सचिव, कोऑर्डिनेटर, जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी व कंट्रोल रूम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
--
बताया गया कार्य का तरीका
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय, प्रदीप सिंह व प्रियंका गुप्ता ने जिलाध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रभारी, कोऑर्डिनेटर, कार्यालय प्रभारियों व कंट्रोल रूम प्रभारियों से संगठन को गतिशील बनाने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। आगे अभी क्या और कैसे करना है, यह भी बताया गया। पांच-पांच वक्ता व प्रवक्ताओं के पैनल से भी चर्चा की। सोशल मीडिया विभाग ने कार्यक्रम में आए सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का महत्व और इसके प्रयोग की बारीकियां समझाईं।
--
ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह, प्रदेश सचिव प्रमोद नायक, उपाध्यक्ष व मीडिया सेल इंचार्ज गोरखलाल श्रीवास्तव, आलोक शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा आदि मौजूद रहे।