फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BJP should be cautious of imported leaders of SP-BSP

Gorakhpur News: सपा-बसपा के इंपोर्टेड नेताओं से सावधान रहे भाजपा

Wed, 27 Aug 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BJP should be cautious of imported leaders of SP-BSP
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने की प्रेसवार्ता, बसपा से भाजपा में आए जय प्रकाश पर साधा निशाना
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के कैबिनेट मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा को सपा-बसपा से आए इंपोर्टेड (आयातित) नेताओं से सावधान रहना चाहिए। मछुआ समाज के आरक्षण को लेकर दिल्ली में दसवें स्थापना दिवस पर आवाज उठाई गई है। उन्होंने परिवारवाद नहीं किया। बेटे को निषाद पार्टी के महत्वपूर्ण पद से हटाया है। हर कार्यकर्ता उनके लिए एक समान है, दूसरी पार्टियां भी परिवार के लोगों को हटाकर देखें। भाजपा को अगर लगता है कि हमारी पार्टी से कोई लाभ नहीं है तो वह गठबंधन तोड़ सकती है।
ये बातें मंगलवार को डॉ. संजय निषाद ने एनेक्सी भवन सभागार में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए अधिवेशन में निषाद समाज एकजुट था। कुछ अहम फैसले लिए गए। निषाद पार्टी की जड़ें गोरखपुर से निकलीं पर कुछ नेता इसे बदनाम करने में लगे हैं। वर्ष 2013 से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 75 जिलों में संघर्ष किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को जनजाति दिवस मनाएंगे। शिल्पकारों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिला है लेकिन हमको नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने जयप्रकाश निषाद को हाथी (बसपा) से आया हुआ बताया। कहा अपने कार्यकाल में उन्होंने कितनी बार मछुआ समाज के आरक्षण की आवाज उठाई। यदि नहीं उठाई, तो समाज सब देख रहा है और समय आने पर उचित फैसला भी लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सभी सीटें निषाद समाज को देती है तो यह और अच्छा है। 2024 में कुछ नहीं मिला 2027 में देखना है। मांगने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश निषाद हमारी पार्टी में आएं तो हम टिकट देंगे। वह भी आरक्षण की आवाज उठाएं, विधानसभा घेरें, हम उनके साथ चलेंगे। हम उनके पीछे चलने के लिए तैयार हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते तो यह माना जाएगा कि वह समाज और पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी हमारे मार्गदर्शक
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह समाज को सही दिशा में लेकर चल रहे हैं। इसका लाभ भाजपा को मिल रहा है। 2018 की जीत याद रखनी चाहिए, तब सपा-बसपा एक हो गए थे। हम भाजपा के साथ थे तो बहुत बड़ी जीत हुई। उन्होंने कहा कि हम भगवान राम को मानते हैं। निषादराज के वंशज हैं। अमर्यादित बोलने वाले लोगों पर भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रवीण की हार पर सवाल हमसे नहीं, भाजपा नेतृत्व से पूछिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी हमारे मार्गदर्शक हैं। पंचायत चुनाव में भी हम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed