फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Birdghat's Ramlila will start from tomorrow

Gorakhpur News: कल से शुरू होगी बर्डघाट की रामलीला

Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Birdghat's Ramlila will start from tomorrow
आज अयोध्या से आएंगे कलाकार, बर्डघाट रामलीला कमेटी ने की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला मैदान में 163वें वर्ष भी रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से आयोजित महोत्सव में अयोध्या के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।



यह जानकारी रामलीला कमेटी बर्डघाट के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने मंगलवार को सराफा भवन में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से शिव सती संवाद, नारद मोह,रावण जन्म से रामलीला का शुभारंभ होगा। 21 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी। प्रतिदिन रामलीला के मंचन का आनंद लोग करेंगे। इसके साथ ही एक अक्तूबर को लक्ष्मण-मेघनाथ वध व अहिरावण वध होगा। दो को विजयादशमी के दिन राम रावण युद्ध व रावण वध होगा। इसी दिन राघव शक्ति मिलन का कार्यक्रम भी बसंतपुर में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही भरत मिलाप शोभायात्रा छह अक्तूबर को होगी। सात अक्तूबर से राम का राज्याभिषेक होगा। गणेश वर्मा ने इसको लेकर नगर निगम से साफ-सफाई की व्यवस्था, चूना छिड़कने का प्रबंध करने के साथ ही विद्युत विभाग से रथ यात्रा मार्ग में तारों को 15 फिट से अधिक ऊंचा करने का निवेदन किया है। वहीं मंच पर रामलीला के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का भी निवेदन किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि रामलीला में परिवार के साथ-साथ राम राज्य की अवधारणा से बच्चों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed