फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bird Flu: Report of 350 chicken samples negative, new 457 sent

बर्ड फ्लू : मुर्गों के 350 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव, नए 457 भेजे गए

Fri, 13 Jun 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bird Flu: Report of 350 chicken samples negative, new 457 sent
नए सिरे से सैंपल लेकर आईवीआरआई, बरेली भेजा
विज्ञापन

गोरखपुर। पोल्ट्री फाॅर्म संचालकों के लिए राहत की खबर है। मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने पिछले दिनों इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली को 350 सैंपल भेजे थे। बृहस्पतिवार को सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पशुपालन विभाग ने नए सिरे से विभिन्न पोल्ट्री फार्म से लिए गए 457 मुर्गों के नमूनों को बरेली भेजा है।

पिछले दिनों शहर के पांच स्थानों पर मीट की दुकान पर बर्ड फ्लू के संक्रमण मिले थे। इसके पहले चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। वहीं, प्राणि उद्यान में अब भी पांच वन्यजीव संक्रमित हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धमेंद्र पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों भेजे गए 350 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। नए 457 सैंपल जांच को बरेली के आईवीआरआई भेजे गए हैं। जिन पांच स्थानों पर बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं, वहां से 10 किमी सर्विलांस एरिया है। यहां मुर्गों की बिक्री के साथ ही परिवहन पर भी रोक है। 70 डिग्री सेंटीग्रेट पर 30 मिनट तक पकाए गए मुर्गा के मांस को खाने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed