{"_id":"66f9d166a3258545130282b7","slug":"gorakhpur-news-bike-riding-youth-dies-due-to-auto-collision-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-701329-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 30 Sep 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
पीपीगंज। गोलीगंज तिराहे के पास रविवार की शाम आठ बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल करीमनगर निवासी विकास को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया है। वहीं, इसके साथी बृजेश कुमार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
चिलुआताल के करीमनगर निवासी बृजेश अपने साथी विकास के साथ बाइक से पीपीगंज गए थे। वापस आते समय दोनों गोलीगंज तिराहे पर पहुंचे ही थे कि शहर की तरफ से जा रही ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पीपीगंज पुलिस दोनों को सीएचसी जंगल कौड़िया लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।