{"_id":"68a38b1c7bff26c34a018ddf","slug":"gorakhpur-news-bike-rider-dies-in-tractor-trolley-collision-one-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1040982-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
पिपरौली। खजनी थाना क्षेत्र में सरया गांव के पास रविवार शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से नन्दापार निवासी रामरतन निषाद (26) की मौत को गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया।
रामरतन पुत्र रामकृपाल रविवार की शाम अपने पड़ोसी विनोद के साथ सदर अस्पताल में भर्ती एक परिचित को देखने जा रहा था। वह सरया गांव के पास के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। रामरतन चार भाइयों में सबसे छोटे था। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।