फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by an uncontrolled tractor trolley

Gorakhpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Mar 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by an uncontrolled tractor trolley
गोला इलाके की घटना, बुधवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

गोला। कौड़ीराम मार्ग पर बर्राह चौराहे के पास बुधवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भागते समय ट्रैक्टर ट्रॉली साधन सहकारी समिति रानीपुर के सचिव के आवास की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक भाग गया। मृतक युवक की पहचान ककरही निवासी इंद्रजीत (36) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को इंद्रजीत बाइक से गोला कस्बे की ओर से अपने घर जा रहे थे। अभी वह बर्राह चौराहे के पास पहुंचे थे कि कौड़ीराम की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए। अगल बगल के लोगों ने घायलावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद भागते समय चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर रानीपुर गांव में सड़क किनारे स्थित कृषि भवन के साधन सहकारी समिति के सचिव आवास की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस दौरान अंदर सो रहे कर्मचारी राजनारायण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

इंद्रजीत गोला कस्बा में वेल्डिंग का काम करता था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में गोला थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज कर दिया गया। शव काे पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed